The Voice of Bareilly since 2010

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नया ठिकाना, बंगला नंबर-5

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नया पता यहां बंगला नंबर 5, सुनहरी बाग रोड होगा। राहुल के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को यहां उनका कुछ सामान पहुंचाया गया। अभी तक वह अपनी मां सोनिया गांधी को मिले बंगले में रह रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अपने जन्मदिन (गुरुवार) के अवसर पर उन्होंने इस बंगले में शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि वे आगामी संसद के मानसून सत्र (21 जुलाई से शुरू) से पहले इस बंगले में रहना शुरू कर देंगे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आज 55वां जन्मदिन है। आज ही राहुल ने सुनहरी बाग रोड में बने टाइप‑8 बंगले में अपना सामान शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। यह बंगला उन्हें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के नाते आवंटित किया गया है।
संसदीय आवास समिति ने उन्हें 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग बंगले का ऑप्शन दिया था। इसमें से राहुल ने सुनहरी बाग को चुना।

राहुल अभी सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते हैं। 2023 में उन्होंने 12 तुगलक लेन का बंगला खाली किया था। जो 19 साल उनके पास था। लेकिन सांसदी जाने के बाद बंगला खाली करना पड़ा।

error: Content is protected !!