The Voice of Bareilly since 2010

Bareilly: मकान गिरने से मलबे में दबकर परिवार के पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल

बरेली@BareillyLive. बरेली के आंवला तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर धराशायी हो गया। इसी मकान के मलबे के नीचे दबकर परिवार के सभी आठ लोग घायल हो गये। हादसे के बाद तत्काल घायलों को पास ही सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के अनुसार आंवला क्षेत्र के गांव भीमलौर रसूलपुर में चंद्रपाल अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ सो रहे थे। बारिश शुरू हुई तो मकान भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे पांच बच्चों और एक महिला समेत कुल आठ लोग दबकर घायल हो गए। वहीं हादसे में तीन बकरियों और एक भैंस की मौत हो गयी।

सीओ आंवला के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस और डायल 112 मौके पर पहुंची। बचाव कार्य कर मलबे से निकालकर घायलों को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में चंद्रपाल, उनकी सुनीता पुत्र रवि, बलवीर और संजीव, पुत्री मंजू और ज्योति, के अलावा चंद्रपाल के भाई भोजराम घायल हुए हैं। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

error: Content is protected !!