The Voice of Bareilly since 2010

बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में सावन के चतुर्थ सोमवार पर उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

Bareillylive : बरेली के प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटी नाथ महादेव मंदिर में आज सावन के चतुर्थ सोमवार को सुबह 2 बजे से दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि प्रशासन का अभूतपूर्व सहयोग मन्दिर सेवा समिती को मिला। सुबह से लेकर सांयकाल तक व्यवस्थाओं में लगाये गये प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी सेवा मे लगे रहे।

मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि आज वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरूण कुमार, विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा अनिल कुमार ने मन्दिर शिवालय में बाबा त्रिवटीनाथ जी का जलाभिषेक, पूजन अर्चन किया। मीडिया प्रभारी ने वन मंत्री डा अरूण कुमार तथा विधायक कैंट संजीव अग्रवाल को निर्माणाधीन जगदजननि माँ जगदम्बा भवानी के मन्दिर का अवलोकन कराया जिस पर सभी ने मन्दिर सेवा समिति को इस अनुपम कार्य के लिए साधुवाद दिया तथा शीघ्र माँ जगजननि जगदम्बे के मन्दिर के पूर्ण होने की कामना की।

मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मन्दिर प्रांगण में सभी तरह की उचित व्यवस्थाएं होने के कारण बरेली मण्डल तथा आसपास के ज्यादातर भोले के भक्त मन्दिर के शिवालय में ही जलाभिषेक तथा पूजन अर्चन करना पसंद करते हैं। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में कांवरियों का आना आज दिन भर लगा रहा। मन्दिर समिति द्वारा शिवालय में भक्तों के लिए पूजन अर्चन के लिए क्रमबद्ध रूप से दर्शन की बहुत सुंदर व्यवस्था की गई थी। मन्दिर सेवा समिति की ओर से वालिंटियरस लगाये गये थे जिनको मन्दिर सेवा समिति कीओर से लाल टीशर्ट तथा बैज प्रदान किये गये थे जिन्होने व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सहयोग किया। आज बाबा के प्रांगण में असंख्य भक्तों ने बाबा त्रिवटीनाथ जी के जयकारों के साथ महाआरती का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के जय घोष के साथ पूरा मन्दिर परिसर शिवमय हो गया। मन्दिर की व्यवस्था में प्रशासनिक डयूटी पर प्रशासन द्वारा नीयत किये गये पुलिस कर्मियों द्वारा अपना पूर्ण योगदान दिया गया। आज की व्यवस्था में मन्दिर सेवा समिति के प्रताप चंद्र सेठ, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल का मुख्य सहयोग रहा।

error: Content is protected !!