The Voice of Bareilly since 2010

GoodNews: पुलिस ने साइबर ठगी में वापस कराए 51 हजार रुपये

Police got back Rs 51 thousand in cyber fraud case, GoodNews, साइबर ठगी ,

BareillyNews: बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से निकली 51 हजार रुपये की रकम वापस कराई है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुलाबनगर निवासी साजिद खाँ पुत्र जमीमल खाँ के खाते से UPI ट्रांसफर के माध्यम से 51 हजार रुपये सुनील कुमार के खाते में ट्रांसफर हो गए थे। इस पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और थाना प्रेमनगर में प्रार्थना पत्र दिया।
थाना प्रेमनगर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की रकम वापस कराई।

साइबर टीम में शामिल उप निरीक्षक अक्षय त्यागी,सिपाही शुभम कुमार, कांस्टेबल अमरीश टीम की इस कार्यवाही की सराहना की जा रही है।

error: Content is protected !!