The Voice of Bareilly since 2010

11 साल में कुओं से चुराया 73 करोड़ का पानी, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई। मुंबई पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ कुओं से 73 करोड़ रुपये से ज्यादा के भूजल की चोरी करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। कालबादेवी स्थित बोमानजी मास्टर लेन में बने पांड्या मेंशन के मालिक व अन्य पर आरोप है कि उन्होंने पिछले 11 वर्षों में पानी के टैंकर वालों के साथ मिलकर करीब 73 करोड़ रुपये का पानी चुराया है। राष्टीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने इन कुओं को स्थाई रूप से बंद करने का आदेश दिया है।

आजाद मैदान पुलिस ने एक आरटीआई एक्टिविस्ट के द्वारा दिए गए सबूतों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में पांड्या मेंशन के मालिक त्रिपुराप्रसाद नानलाल पांड्या और उनकी कंपनी के दो निदेशकों प्रकाश पांड्या और मनोज पांड्या पर आरोप है कि उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से दो कुएं खुदवाए। साल 2006 से 2017 के बीच आरोपितों ने 73.19 करोड़ रुपये का भूगर्भ जल बेचा।

error: Content is protected !!