The Voice of Bareilly since 2010

तुलसी को कैसे बनाएं हरा और घना? इस तरह सर्दी में भी नहीं सूखेगा पौधा

तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो होता ही है, लेकिन यह सेहत और वातावरण दोनों के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। घर में तुलसी होने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और वातावरण शुद्ध रहता है।

वहीं, सर्दी के मौसम में तुलसी का पौधा सूखने लगता है। ठंडी हवाओं और पाले की वजह से इसकी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर भीषण सर्दी में भी तुलसी के पत्तों को हरा-भरा रख सकते हैं।

धूप और तापमान का ध्यान रखें :-

सर्दी में तुलसी के पौधे को सीधी ठंडी हवा या पाले से बचाना बहुत जरूरी है। ऐसे में पौधे को खुली बालकनी या आंगन में न रखें। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां पौधे को हल्की धूप भी मिले और ठंडी हवा सीधे न लगे। सुबह की धूप तुलसी के लिए सबसे फायदेमंद होती है।

पानी और नमी का संतुलन बनाए रखें :-

पौधे में कम डालें पानी सर्दी के मौसम में पौधों में पानी कम डालना चाहिए। अधिक पानी देने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं। सर्दी के मौसम में पौधे में पानी तभी डालें जब मिट्टी पूरी तरह सूख गई हो। इस मौसम में आप सप्ताह में दो बार पानी दे सकते हैं। वहीं, समय-समय पर इसमें गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डालते रहें। इससे पौधे को पर्याप्त पोषण मिलता है।

पौधे को हरा-भरा बनाए रखें :-

तुलसी को हमेशा हरा भरा रखना है तो उनकी मंजरी निकालते रहे ,क्योंकि ज्यादा पानी जमा होने पर मंजरी उग जाता है ये तुलसी माता के ऊपरी भार करता है।इस मंजरी को निकाल कर आप दूसरे गमले में इसे डाल दें छिड़क दे फिर से नया तुलसी उग जाएगा।

मिट्टी की गुड़ाई और प्राकृतिक खाद दें :-

हर 10–15 दिन में मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें, इससे पौधे की जड़ों को हवा मिलती है और नई टहनियाँ निकलती हैं। महीने में एक बार गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या चायपत्ती की खाद डालें — यह तुलसी को आवश्यक पोषक तत्व देता है और सर्दी में मजबूती बनाए रखता है।

कीट और फफूंद से सुरक्षा करें :-

कीटनाशक का करें छिड़काव सर्दी के मौसम में अगर पत्ते पीले होने लगें, तो इस पर हल्का नीम का पानी या अजवाइन का छिड़काव करें। इससे पौधे में कीट नहीं लगते हैं। सूखी पत्तियों को नियमित रूप से तोड़ते रहें। इससे पौधे पर नई पत्तियां आने लगती हैं।

मौसम के बदलाव के समय थोड़ी-सी सावधानी रखकर आप तुलसी को स्वस्थ और हरा-भरा बनाए रख सकते हैं। अगर इस समय उसे सही मात्रा में धूप, पानी और प्राकृतिक खाद दी जाए तो पूरा सर्दियों का मौसम तुलसी हरी-भरी और सुगंधित बनी रहती है। तुलसी न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि घर की हवा को शुद्ध करने वाली एक प्राकृतिक औषधि भी है।

error: Content is protected !!