The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश: भाजपा के 59 जिलाध्यक्षों की सूची जारी,बरेली से पवन शर्मा बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष,महानगर से डा.कुलमोहन अरोड़ा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन ने प्रदेश के 59 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के 98 जिला संगठनों में से 59 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। अभी 39 जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा बाकी है। इन जिलाध्यक्षों का चुनाव 20 नवम्बर को हुआ था। लखनऊ महानगर के मुकेश शर्मा एक बार फिर नगर अध्यक्ष बन गए हैं। अवध क्षेत्र के तहत सीतापुर के अचिन मेहरोत्रा, लखीमपुर सुनील सिंह, हरदोई से सौरभ मिश्रा, उन्नाव से राजकिशोर रावत, बलरामपुर से प्रदीप सिंह, बहराइच से श्यामकरण टेकरीवाल, गोंडा से सूर्य नारायण तिवारी श्रावस्ती से संजय कैराती, अम्बेडकरनगर से कपिल देव वर्मा और अयोध्या महानगर से अभिषेक मिश्रा जिला अध्यक्ष चुने गए हैं।


कानपुर क्षेत्र के तहत कानपुर उत्तर से सुनील बजाज, कानपुर दक्षिण से डा.वीना आर्य पटेल, कानपुर ग्रामीण से कृष्ण मुरारी शुक्ला, कानपुर देहात अविनाश चौहान, महोबा से जितेन्द्र सिंह सेंगर, हमीरपुर से ब्रज किशोर गुप्ता, चित्रकूट से चन्द्र प्रकाश खरे, झांसी महानगर से मुकेश मिश्रा व जालौन से रामेन्द्र सिंह बन्ना जिलाध्यक्ष बने हैं। काशी क्षेत्र के तहत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से वाराणसी महानगर से विद्यासागर राय, वाराणसी जिले से हंसराज विश्वकर्मा, भदोही से विनय श्रीवास्तव और मीरजापुर से ब्रज भूषण सिंह जिलाअध्यक्ष चुने गए हैं। गोरखपुर क्षेत्र के तहत गोरखपुर महानगर से राजेश गुप्ता, गोरखपुर जिला से युधिष्ठिर सिंह सैंथवार, महाराजगंज से परदेसी रविदास, मऊ से रवीन्द्र गुप्ता, बलिया से जयप्रकाश साहू, आजमगढ़ से ध्रुव सिंह, लालगंज से ऋषिकांत राय, बस्ती से महेश शुक्ला, सिद्धार्थनगर से गोविन्द माधव यादव जिलाध्यक्ष बने हैं।
ब्रज क्षेत्र से अलीगढ़ जिला से ऋषिपाल जाट, हाथरस से गौरव आर्य, कासगंज से के.पी.सिंह, आगरा महानगर से भानू महाजन, आगरा जिला गिरिराज कुशवाहा,मथुरा महानगर विनोद अग्रवाल, मथुरा जिला मधु शर्मा, फिरोजाबाद महानगर राकेश, शंखवार, फिरोजाबाद जिला मानवेन्द्र प्रताप लोधी, मैनपुरी से प्रदीप सिंह चौहान, बरेली महानगर से डा.कुलमोहन अरोड़ा, बरेली जिला से पवन शर्मा, शाहजहांपुर जिला हरिप्रकाश लोधी, पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह और बदायूं अशोक भारती जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। पश्चिम क्षेत्र के तहत सहारनपुर महानगर से राकेश जैन, सहारनपुर जिला से महेन्द्र सैनी, मेरठ महानगर से मुकेश सिंघल, मेरठ जिला से अनुज राठी, गौतमबुद्ध नगर से विजय भाटी, बागपत से सूरज पाल गुर्जर, हापुड़ से उमेश राणा, रामपुर से अभय गुप्ता, मुरादाबाद महानगर से धर्मेन्द्र मिश्रा, बिजनौर से सुभाष बाल्मीकि और संभल से ओमवीर खड़गवंशी जिलाध्यक्ष चुने गए हैं।

बरेली से पवन शर्मा बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष,महानगर से डा.कुलमोहन अरोड़ा

पवन शर्मा
डा.कुलमोहन अरोड़ा
error: Content is protected !!