The Voice of Bareilly since 2010

तेलंगाना: प्रियंका रेड्डी की हत्या मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

तेलंगाना में प्रियंका रेड्डी की हत्या मामले में हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। तेलंगाना की राजधानी के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक पशुचिकित्सक युवती की हत्या आग लगाकर कर दी। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया।

https://twitter.com/ANI/status/1200340603818528768


प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी। प्रियंका ने बुधवार को अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उसका दोपहिया वाहन घर लौटने के दौरान टूट गया है। प्रियंका ने अपनी बहन से कहा कि वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है।

error: Content is protected !!