The Voice of Bareilly since 2010

ठाकुर महासभा के सचिन सिकरवार महानगर महासचिव, अवनीश सिंह महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत

आगरा। सेवा, त्याग, शौर्य, वीरता, बलिदान, स्वाभिमान का प्रतीक सामाजिक संगठन ठाकुर महासभा द्वारा अब ताज नगरी आगरा में महानगर अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए सचिन सिंह सिकरवार को महानगर महासचिव, अवनीश सिंह को महानगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत कर जिम्मेदारी को सुपुर्द की गई है।

राष्ट्रीय प्रभारी जितेंद्र सिकरवार ने मनोज कुमार सिंह पर विश्वास प्रकट करते हुए आगरा महानगर में संगठन विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी हैं तो साथ ही उन्होंने ठाकुर मनोज कुमार सिंह पर विश्वास जताते हुए संगठन हित में कार्य करने का आवाहन किया है।

बता दें ठाकुर महासभा बीते 08 सालों से समाज में पंजीकृत संगठन के रूप में देश के 19 राज्यों में राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र सिकरवार के मार्गदर्शन में सामाजिक, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। संगठन उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान के कुशल निर्देशन में सभी जिलों में मजबूती के साथ खड़ा होकर अपनी पहचान बनाये हुए है।

इसी के साथ आगरा महानगर में भी संगठन ठाकुर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप संगठन का विस्तारीकरण जारी है।
ठाकुर मनोज कुमार सिंह द्वारा सचिन सिकरवार और अवनीश सिंह को नई जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया है। जिस पर सचिन और अवनीश ने खरा उतर कर मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया है।

error: Content is protected !!