The Voice of Bareilly since 2010

आतंकी हमला होने पर पूर्व पीएम भेजते थे आई लव यू संदेश, मोदी घुसकर मारते हैं: दिनेश शर्मा

loksabha election 2019

आंवला (बरेली)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आज शुक्रवार को आंवला पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और सांसद धर्मेन्द्र कश्यप के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित किया। सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान मेंयह रैली बोले-पहले जब देश पर हमला होता था तो प्रधानमंत्री पाकिस्तान को आई लव यू का संदेश भेजते थे। आज के प्रधानमंत्री पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारते हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र कश्यप के लिए वोट मांगे।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि 85,000 से ऊपर किसानों का 100000 तक का कर्जा माफ किया है। इसके अलावा भाजपा ने 53 हजार विधवा पेंशन, इंटर से ऊपर वाले छात्रों को 68000 छात्रों को छात्रवृत्ति, इंटर तक के 52000 छात्रों को छात्रवृत्ति, कन्या डिग्री कॉलेज खोलने, 125000 लोगों को मुद्रा लोन दिलाने का काम भी किया है।

कहा कि आंवला क्षेत्र पांडवों का क्षेत्र रहा है। यहां पर महाभारत कालीन द्रोपदी का किला है और युधिष्ठर से लीलौर झील पर यक्ष ने सवाल पूछे थे। यहां जैन समाज का ऐतिहासिक मंदिर भी है। उन्होंने इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पांडवों की सेना की संज्ञा दी। फिर वोट मांगते हुए कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाने की अपील की। उन्होंने मोदी का नारा सबका साथ सबका विकास, की बात करते हुए जनता से अपील की। इसके बाद उन्होंने सपा बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वे बोले कि कुछ लोगो ने योगी जी को नीच कहा है।

error: Content is protected !!