The Voice of Bareilly since 2010

13 मैगा पिक्सल कैमरा वाला ‘जज्बा’ स्मार्टफोन लॉन्च

नयी दिल्ली। मोबाइल कंपनी एमटेक ने जज्बा ब्रांड से अपना स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया जिसे कल यहां ऐश्वर्या राय व इरफान खान ने लॉन्च किया।

कंपनी ने ऐश्वर्या राय व इरफान खान अभिनीत नयी फिल्म ‘जज्बा’ के नाम पर इस स्मार्टफोन को पेश किया है। राय व खान ने इस हैंडसेट को पेश करने के लिए आयोजित एक विशेष्ज्ञ कार्य्रकम में शामिल हुए।

कंपनी के सह संस्थापक व प्रबंध निदेशक विवेक अग्रवाल ने बताया कि जज्बा में 1.3 गीगाहट्र्ज क्वाडकोर प्रोसेसर, 2जीबी रैम, 16जीबी रोम और 13एमपी कैमरा है।

कंपनी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसने 2014-15 में 10 लाख स्मार्टफोन बेचे व उसका कारोबार 100 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

 

एजेन्सी
error: Content is protected !!