The Voice of Bareilly since 2010

तुलसी पूजन दिवस :धन-संपदा, वैभव, सुख-समृद्धि दिलाएगा तुलसी का यह दिव्य मंत्र

tulsi pujan

बरेली :आज तुलसी दिवस (25 दिसम्बर) बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता हैं। हिन्दुधर्मानुसार प्रतिदिन मां तुलसी से मनोकामना कही जाए तो वह भी निश्चित रूप से पूरी होती है। घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा परिवार की पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक है। तुलसी की प्रतिदिन पूजन करने से घर में धन-संपदा, वैभव, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।रोग, शोक, बीमारी-व्याधि आदि से छुटकारा मिलता है। तुलसी पौधे को जल चढ़ाते हुए यह विशेष मंत्र बोला जाए तो समृद्धि का वरदान 1000 गुना बढ़ जाता है। प्रस्तुत है मां तुलसी के दो अन्य दिव्य मंत्र :
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।।

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

तुलसी पूजन मंत्र


तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।

error: Content is protected !!