Bareillylive : स्मार्ट सिटी बरेली में यूनेस्को की सूची में दर्ज 166 वर्ष पुरानी बमनपुरी होली वाली रामलीला इस बार भी 25 फरवरी को पताका यात्रा के बाद से निरंतर चल रही है, मेट्रो शहरों में होली का हुड़दंग कम हो गया हो, लेकिन बरेली के हुरियारों ने बड़े पीतल वाले लंबे हैंडपम्प निकाल लिए हैं। इनकी मरम्मत दुकानों पर कराई जा रही है।
रंगबारात की तैयारी
3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण होने के कारण रामलीला कमेटी शहर में इस बार 2 मार्च को उत्साह से रंगबारात निकालने को तैयार है। बमनपुरी श्री रामलीला सभा की 166वीं रामबारात (होली रंगबारात) में ट्रैक्टर ट्रॉली पर ड्रमों से भरे पानी से हुरियारे रंग-गुलाल उड़ाते मोर्चा खेलेंगे। ब्रह्मपुरी से निकलने वाली बारात बिहारीपुर, कुतुबखाना, अस्पताल रोड, कोतवाली, बरेली कॉलेज रोड, कालीबाड़ी, श्यामगंज, आलमगिरी गंज होते हुए बड़ा बाजार पहुंचेगी।
हुरियारों का उत्साह
कुतुबखाना, कोहाड़ापीर की दुकानों पर बड़े पीतल हैंडपम्प बिक्री को उपलब्ध हैं। बमनपुरी, बिहारीपुर, चाहबाई, बजरिया पूरनमल, कालीबाड़ी, सिकलापुर, श्यामगंज, आलमगिरी गंज, बड़ा बाजार जैसे घनी बस्तियों में हुरियारों में जबरदस्त जोश है। आउटर कॉलोनियों में उत्साह गुलाल तक सिमट गया है। हिन्दू सोशल ट्रस्ट के गुलाबराय होली मिलन समारोह में राजनेता, अधिकारी, व्यापारी, डॉक्टर शामिल होते हैं। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नवनिर्वाचित विधायकों से गले मिलते हैं।
होली दहन स्थल
होली दहन वाले अधिकांश स्थानों पर गोबर लेपन के बाद टहनियों के ढेर लग चुके हैं। कालीबाड़ी, सिकलापुर, गंगापुर, पुराना शहर, चाहबाई, गुलाबनगर, बिहारीपुर, बमनपुरी, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर प्रेमनगर, राजेंद्र नगर में ये दृश्य दिख रहे हैं।
रामलीला का शुभारंभ
25 फरवरी को 166वीं फाल्गुनी रामलीला पताका यात्रा के साथ शुरू हो गई। पताका यात्रा श्री नरसिंह मन्दिर से विधिवत पूजन के बाद निकाली गई। नरसिंह मंदिर में सर्वप्रथम श्री गणेशजी एवं श्री हनुमानजी का पूजन किया गया। बमनपुरी में पूजन के बाद झंडी यात्रा निकाली गई।
संरक्षक सर्वेश रस्तोगी, पार्षद राजेश अग्रवाल, गंगा महारानी शोभायात्रा के अध्यक्ष सुमित सैनी, स्वर्णकार संघ जिलाध्यक्ष विनोद रस्तोगी, पंकज मिश्रा, अंशु सक्सेना, विवेक शर्मा, पंडित सुरेश कटिहा, अमित वर्मा, महेश पंडित, विशाल मेहरोत्रा, संजू गुप्ता, सत्येंद्र पांडेय, लक्ष्य रस्तोगी, अमन रस्तोगी, अध्यक्ष राजू मिश्रा, महामंत्री सुनील रस्तोगी, उपाध्यक्ष नीरज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सहकोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, सतेन्द्र पांडेय, इंद्र देव त्रिवेदी, जनार्दन आचार्य, निर्भय सक्सेना, अशोक गुप्ता, शेखर रस्तोगी, सुरेश कटिहा, अखिलेश अग्रवाल, दीपेन्द्र वर्मा, बॉबी रस्तोगी, महिवाल रस्तोगी, सोनू पाठक, कमल टण्डन, उत्कर्ष रस्तोगी, मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय आदि उपस्थित रहे।

साभार: निर्भय सक्सेना







Leave a Reply