The Voice of Bareilly since 2010

हज़रात सय्यद बाबा के कुल शरीफ में उमड़ा अकीदतमन्दो का जन सैलाब

बरेली। कुत्बे ओलिया हज़रत जलालुद्दीन सरकार सय्यद शाहदाना वली रहमातुल्लाह अलेहैं के छोटे उर्स सत्तरवी शरीफ के पाच में दिन की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई मज़ारे मुबारक पर सलातो सलाम का नजराना मस्जिद के इमाम मौलाना मुशाहिद रजा ने पेश किया दिन भर दरगाह पर चादर पोशी व गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा ।

वसी अहमद वारसी ने बताया हर साल सरकार शाहदाना वली के बड़े कुल शरीफ के मौके पर गरीब लड़कियो की शादी दरगाह की तरफ से कराई जाती है,जिसमे खाने का खर्च दहेज का खर्च किया जाता कुल के बाद 11:00 बजे फनकार शाहवेज साबरी ने रंग शरीफ का नजराना मजार ए मुबारक पर पेश किया,दिलबर खान ने आज जायरीनों के लिए लंगर का इंतज़ाम किया जो दिन भर चलता रहा मज़ारे मुबारक पर।

मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने शासन प्रशासन और दरगाह पर खिदमत करने वालों का शुक्रिया अदा करते हुए पांच रोज़ उर्स के समापन की घोषणा की। उर्स का इंतजाम देखने वालों में मिर्ज़ा मुकर्रम बेग,यूसुफ इब्राहिम, सलीम रज़ा,गफूर पहलवान, मिर्ज़ा शाहाब बेग,अब्दुल सलाम नूरी,जावेद खां,मेहबूब साबरी,भूरा साबरी,गुल्लन खा,आसिफ सकलैनी,परवेज़ खा,जावेद खा,वसी अहमद, दिलावर खां,सही बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!