सोमवती अमावस्या: हरिद्वार में कुम्भ जैसा नज़ारा,हर की पैड़ी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Somvati Amavasya In Haridwar,सोमवती अमावस्या,हरिद्वार,हरिद्वार में सोमवती अमावस्या, कुम्भ,हरिद्वार में उमड़ा 'आस्था' का महासैलाब,

Somvati Amavasya In Haridwar : सोमवती अमावस्या धर्मनगरी हरिद्वार में कुम्भ जैसा नज़ारा देखने को मिल रहा है। ‘आस्था’ का महासैलाब उमड़ाता हुआ प्रतीत हो रहा हैं। कोरोना के कारण लगभग 2 साल बाद किसी पर्व पर पर इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिखे। हरिद्वार में सुबह से ही सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं और आस्था की डुबकी में पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं।


श्रद्धालुओं की भीड़ :
हरिद्वार में आज इतनी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं की सड़क से गंगा घाट और ब्रह्मकुंड तक हर जगह भीड़ नजर आ रही है। जहां रात 12 बजे से ही पौराणिक ब्रह्मकुंड पर लोग डूबकी लगा रहे हैं तो गंगा घाट भी श्रद्धालुओं से भरा हुआ है। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का विशेष महत्व है और इस साल सोमवती अमावस सोमवार को पड़ने पर इसका महत्व और भी बढ़ गया है।
मान्यता है कि जब अमावस्या सोमवार के दिन पड़ती है तो उस दिन सोमवती अमावस्या होती है और आज एक खास योग बन रहा है इसके साथ ही इस दिन गंगा स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है।

वहीं भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन और बस स्टॉप पर चेकिंग अभियान भी चलाया गया और सुरक्षा के मद्देनजर मिला क्षेत्र को 39 सेक्टर और 16 जोनों में बांटा गया है।

error: Content is protected !!