Bareillylive: ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” को बरेली में व्यापक जनसहयोग मिला। अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, पुलिस विभाग और सामाजिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर स्वस्थ, संस्कारवान और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस लाइन, PAC बटालियन, जिला अधिकारी सभागार, DM कार्यालय और PRD सहित विभिन्न स्थानों पर कर्मियों व अधिकारियों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। जिला अधिकारी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में PRD के सदस्यों ने भी संकल्प लेकर अभियान को मजबूती दी। गोल्डन ग्रीन पार्क में पूर्व DIG PAC विकास वैद्य व बहन विभा वैद्य की उपस्थिति में भी नागरिकों ने नशामुक्त जीवन का संकल्प किया।
विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग;
G.I.C. Boys Inter College, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, Manasthali Senior Secondary English Medium School, Vidya World Public School, ANA Group of Institutions, Future Institute of Medical Sciences व Regional College समेत कई संस्थानों के शिक्षकों, स्टाफ व विद्यार्थियों ने अभियान का समर्थन किया। खासकर Manasthali में प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही, जबकि Vidya World के कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों और Future Institute के फार्मेसी छात्रों ने भी अभियान को बढ़ावा दिया।
चिकित्सा संस्थानों तक संदेश पहुंचा;
खुशलोक और गंगाशील हॉस्पिटल के डॉक्टरों व स्टाफ ने संकल्प में सहयोग किया। मानव सेवा क्लब, रोटरी भवन में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजनों में मुख्य वक्ता के रूप में बीके पारुल, बीके नीता और बीके रजनी दीदी मौजूद रहीं और ब्रह्माकुमारी संस्था के अन्य कार्यकर्ता लोगों को नशे के कुप्रभाव व नशामुक्त जीवन के लाभों के बारे में जागरूक करते हुए प्रतिज्ञा दिलाते रहे।
अभियान में भाग लेने वाले व्यक्तियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे सहभागिता व प्रतिबद्धता बढ़ी। आयोजकों ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण समग्र समाज की जिम्मेदारी है और बरेली में मिले व्यापक सहयोग ने अभियान को और प्रभावशाली बनाया।






Leave a Reply