राष्ट्र जागरण युवा संगठन का 12वां स्थापना दिवस सम्पन्न

बरेली@bareillylive:बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन (RJYS) का 12वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को शहर स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की 12 वर्षों की सामाजिक यात्रा, जनसेवा के कार्यों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन ने समाज सेवा, सहयोग, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण को लेकर 12 प्रमुख संकल्प लिए। समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग, संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी, समाजसेवी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मेयर नगर निगम बरेली सुप्रिया ऐरन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल रहीं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में विनोद पागरानी एवं डॉ. परमेंद्र माहेश्वरी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता पवन सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज एवं चेयरमैन सौरभ शर्मा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक रतन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अमित शर्मा ‘संजू’, प्रदेश अध्यक्ष नंदू सिंह, जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर, मंडल अध्यक्ष अनुराधा सक्सेना, जिला अध्यक्ष अंकुर चौहान तथा डॉ. विवेक कुमार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विशाल महरोत्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। मंच संचालन सचिन श्याम भारतीय ने किया।
समारोह में सनातन संघ के

प्रदेश संयोजक लवलीन कपूर ने संगठन के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के हित में निरंतर कार्य करना ही वास्तविक सेवा है।


उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से जनसेवा के क्षेत्र में और अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। मंडल महासचिव सरिता सक्सेना, जिला महासचिव नूपुर शर्मा, सनातन संघ जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा तथा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष रसीद कुरैशी को नियुक्ति दी गई। इसके अलावा विशाखा मौर्य, दिशा गंगवार, भूमि टंडन, मलाती कश्यप, पूनम गंगवार, मनीषा गोयल, अमृता थापा, अनुपम भारती, प्रीति मौर्य और किरण तिवारी का भी मनोनयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बरेली के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में वीनू सिन्हा, मनीषा आहूजा, एकाश गुप्ता, विकास माहरोत्रा, डॉ. पुलकित अग्रवाल और अभिषेक शर्मा प्रमुख रहे। संगठन के पदाधिकारियों में डिंपल मेदीरत्ता, बलराम कश्यप, अनिल मिश्रा, सुजाता शर्मा, दीपा श्री वास्तव, रानू शर्मा, सुधा गंगवार, गिरीश कपूर, नितेश शर्मा, निखिल शर्मा, आशुतोष शर्मा, अमोद शर्मा और आशीष मौर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह नागपाल, महानगर अध्यक्ष सुषमा गौतम, पंकज सिंह तथा जिला प्रभारी आकाश सक्सेना सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने अतिथियों, समाजसेवियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। समारोह के माध्यम से राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने सेवा, सहयोग, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। संगठन ने कहा कि वह आने वाले समय में भी युवाओं को जोड़कर समाज कल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!