The Voice of Bareilly since 2010

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ अभिनंदन

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ अभिनंदन

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सहित शहर के 40 कर्मशील एवं समाजसेवा में सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों को स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में इं. के.बी. अग्रवाल, इं. ए.एल. गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाई.सी. सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्म देव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येंद्र सक्सेना, डॉ. अतुल वर्मा, अखिलेश कुमार, महेश चंद्र शर्मा और प्रकाश चंद्र सक्सेना सहित 40 वरिष्ठजन शामिल रहे।

हार, शाल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

सम्मान समारोह में वरिष्ठ नागरिकों को हार, शाल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल और अजय कुमार शामिल रहे।

सरस्वती वंदना से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

समारोह का शुभारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया। वहीं प्रकाश चंद्र ने क्लब का आह्वान गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में सीएस अंकित अग्रवाल एवं निधि अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में सुनील कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार, जसवंत सिंह भाकुनी, जी.एस. मेहरा, जितेंद्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मधु, अरुणा, शकुन, आभा तिवारी, बेबी शर्मा, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!