The Voice of Bareilly since 2010

श्री हरि मंदिर बरेली में 66वाँ17 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी व राधा अष्टमी महोत्सव शुरू

श्री हरि मंदिर बरेली में 66वाँ17 दिवसीय

Bareillylive : श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में 66वां वार्षिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी महोत्सव भव्य सज्जा के साथ मनाया जाएगा। श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि 17 दिवसीय महोत्सव 3 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। उद्घाटन के अवसर पर 3 सितंबर को श्री राधा-माधव संकीर्तन मंडल के मलिक बंधु मंदिर में हाज़री देंगे।

4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ठाकुर जी का दिव्य श्रृंगार, विद्युत सज्जा एवं फूल बंगला विशेष आकर्षण होगा; भजन संध्या के बाद रात 8:00 बजे से मध्यरात्रि तक बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्राकट्य महोत्सव, बधाई महोत्सव, आरती व प्रसाद वितरण रहेंगे। 5 सितंबर की रात्रि 8:00 बजे श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल के साथ हरि नाम संकीर्तन होगा।

6 सितंबर को शाम 5:00 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर की परिक्रमा करेगी, उसके बाद पठानकोट से पधारे पूज्य श्री अतुल कृष्ण शास्त्री जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा, जो 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगी। 13 से 18 सितंबर तक हर शाम प्रमुख भजन संध्याएँ आयोजित होंगी—13 को श्री कुमार गिरिराज (जयपुर), 14 को श्री राजीव शास्त्री (सोनीपत), 15 को भजन सम्राट श्री महावीर शर्मा (दिल्ली), 16 को सुश्री आरुषि गंभीर (दिल्ली), 17 को पूज्य श्री पारस लाडला व माधुरी शर्मा (वृंदावन), तथा 18 को गुरुदेव श्री नंद किशोर शर्मा व नंदू भैया द्वारा भजन संध्या रहेगी।

19 सितंबर को श्री राधा अष्टमी के पावन दिन प्रातः 9:00-10:30 बजे राधा नाम महिमा व कथा का आयोजन पंडित श्री रामदेव शास्त्री जी के द्वारा होगा, तत्पश्चात 10:00-12:00 बजे परम पूज्य श्री 108 श्रीकांता देवी जी महाराज के अनमोल वचन व आशीर्वाद होंगे। दोपहर 12:30 बजे रस बरसाना—श्री हरि नाम संकीर्तन, प्राकट्य महोत्सव, बधाई महोत्सव एवं विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
अध्यक्ष सुशील कुमार अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू छाबड़ा व समस्त प्रबंध समिति भक्तजनों से इन कार्यक्रमों में भागीदारी की अपील करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!