The Voice of Bareilly since 2010

मढ़ीनाथ मंडल से 55 श्रद्धालुओं जत्था अमरनाथ यात्रा को रवाना

डब्बल भटनागर के नेतृत्व में 22वीं बार निकला जत्था, बस व गरीब रथ से जम्मू तक का सफर

बरेली@BareillyLive. मढ़ीनाथ मंडल से मंगलवार को बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ जी की पावन यात्रा के लिए 55 श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना हुआ। यह जत्था डब्बल भटनागर के नेतृत्व में 22वीं बार अमरनाथ यात्रा पर निकला है।

श्रद्धालु शाम को बरेली से बस द्वारा रामपुर पहुंचे, जहां से वे गरीब रथ ट्रेन से जम्मू के लिए रवाना होंगे। वहां से आगे का सफर तय कर श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करेंगे। यात्रा की कुल अवधि 10 से 12 दिनों की बताई जा रही है।
यात्रा से पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारों के साथ मंगल कामनाएं कीं और सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की। इस अवसर पर जत्थे में डब्बल भटनागर के अलावा राजबहादुर सक्सेना, राजीव शर्मा, राहुल सक्सेना, विपिन शर्मा, दिनेश गंगवार, सक्षम सक्सेना, रविंद्र पटेल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। मढ़ीनाथ मंडल द्वारा हर वर्ष नियमित रूप से इस पावन यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलता है।

error: Content is protected !!