The Voice of Bareilly since 2010

झारखंड पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अभाविप ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला

झारखंड पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अभाविप

bareillylive@bareillynews:बरेली। झारखंड में पेपर लीक के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस की कथित कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चौकी चौराहा पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर सहमंत्री कुणाल मिश्रा ने किया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री विकास गोला भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बल का प्रयोग कर विद्यार्थियों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, जो उचित नहीं है।

विभाग संगठन मंत्री विकास गोला ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में सरकार को जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान दमन के बजाय संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर महानगर सहमंत्री हर्षवर्धन, कुणाल मिश्रा, आयुष शर्मा, महानगर संगठन मंत्री अरुण सूर्यवंशी, सोशल मीडिया संयोजक सत्यम गुर्जर, मीडिया संयोजक हर्षित चौधरी, अंश गंगवार, कार्तिक, लक्की शर्मा, पुष्पेंद्र कठेरिया, आदर्श, विकास गोला, अजय कश्यप, साहिल यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!