जेपीएम महाविद्यालय के छात्र अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम

BareillyLive : जेपीएम महाविद्यालय के छात्र अजय कुमार ने बीएससी कृषि ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर में विश्वविद्यालय की परीक्षा में 76.5 प्रतिशत अंक लाकर महाविद्यालय का परचम लहराया। जमुना प्रसाद मेमोरियल कॉलेज बरेली के छात्र छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जिसके लिए महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा तीनों विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई प्रेषित की गई। संस्थान के निदेशक डॉ मनोज कांडपाल के अनुसार बीएससी कृषि ऑनर्स विश्वविद्यालय की प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में अजय कुमार ने 76.5% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान पर रहे क्रमशः रंजीत सिंह और निधि गंगवार ने संयुक्त रूप से 72.1% प्राप्त किया और तृतीय स्थान पर नरेंद्र गंगवार ने 70% अंक प्राप्त किये।

सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के इंडक्शन प्रोग्राम में सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त उपलब्धि के लिए संस्थान के चेयरमैन श्री योगेश पटेल, एमडी आर्किटेक्ट वैभव पटेल, निर्देशक डॉ मनोज कांडपाल, विभाग इंचार्ज सुनील कुमार, चीफ प्रॉक्टर अंकुर टंडन डीएसडब्ल्यू अमरीश गंगवार आदि ने बधाई देते हुए सबके उज्जवल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!