bareillylive@bareillynews:महाकाल की झांकी और 51 लीटर जल के साथ निकली यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
बरेली। श्रावण माह के दूसरे सोमवार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ की ओर से जागरूकता यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा संघ के गौ रक्षक विहान शर्मा के नेतृत्व में निकली यह यात्रा कछला से शुरू होकर बरेली पहुंची। यात्रा में महाकाल की आकर्षक झांकी के साथ 51 लीटर जल भी शामिल रहा।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस दौरान लोगों से गौ संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग का समर्थन करने की अपील की गई।
यात्रा बरेली स्थित सिटी श्मशान भूमि पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद 51 लीटर जल से जलाभिषेक कर यात्रा का विधिवत समापन किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सोनू ठाकुर ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में लोग गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की भावनाओं और मांग को देखते हुए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को मजबूती से उठाना है।
यात्रा में वंश राजपूत, शिवम, अमित, गिरी महाराज, रितेश, युग और हर्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a Reply