बरेली कॉलेज में पहली सितंबर से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं

बरेली कॉलेज बरेली, BCB

concept pic

बरेली। बरेली कॉलेज में स्नातक और परास्नातक की कक्षाएं पहली सितंबर से शुरू हो पाने की संभावना है। हालांकि कॉलेज प्रशासन का कहना है रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पर निर्भर करता है पहली सितंबर से भी पढ़ाई शुरू हो सकेगी या नहीं। बता दें कि शासन ने पंद्रह जुलाई से कक्षाएं संचालित करने का निर्देश जारी किया था।

इस सत्र की खास बात ये है कि इस बार प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की गयी थी। इसके बावजूद कक्षाएं शुरू करने में विलम्ब हो रहा है। पिछले साल तक ऑफ लाइन प्रवेश प्रक्रिया की वजह से अधिक समय लगता था। ऐसे में कक्षाएं शुरू होने में देरी होती थी।

फिलहाल स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक अंतिम वर्ष के भी एडमिशन नहीं हो सके हैं। प्रवेश प्रक्रिया में लगे शिक्षकों के अनुसार अगस्त माह में यूजी-पीजी में दाखिला होना संभव नहीं दिख रहा है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा के अनुसार टाइम टेबल बनने के लिए दे दिया है, लेकिन यह विश्वविद्यालय पर निर्भर है कि वो कब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करता है।

error: Content is protected !!