Bareilly College:एडमिशन शुरू कराने को पुलिस-प्रशासन तैनात …ये हैं वजह

bareilly college,bareilly news, bareilly live,

बरेली कॉलेज में दो दिन से बाधित चल रही प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को प्रशासन की दखल के बाद शुरू हो गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने शिक्षकों और छात्र नेताओं से वार्ता कर मामले को शांत कराया। इसके बाद शिक्षकों ने भी कामकाज ठप करने का ऐलान वापस ले लिया।

एडमिशन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना और छात्र नेता के बीच विवाद के बाद बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया बंद चल रही थी। सोमवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बरेली कॉलेज पहुंचे। प्राचार्य के कक्ष में पुलिस ने शिक्षकों से बातचीत की। उन्हें आश्वासन दिया कि शिक्षकों के साथ कोई बदसलूकी नहीं होने दी जाएगी। एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुए केस की छानबीन के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। पुलिस ने छात्र से भी बात की। काफी देर तक चली वार्ता के बाद शिक्षक भी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कार्य बहिष्कार न करने का फैसला किया।

error: Content is protected !!