Bareilly College : एडमीशन फीस जमा करने को उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Bareilly College Bareillyबरेली। अस्थाई कर्मचारियों के दोबारा हड़ताल पर चले जाने से बरेली कालेज में विभागीय कार्य एक बार फिर से ठप हो गये। मंगलवार सुबह से ही हजारों छात्र-छात्राओं की भीड़ फीस जमा करने के लिए कालेज पहुंचने लगी। ऐसे में कालेज प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। इसके तहत कालेज की सभी खिड़कियों पर फीस जमा कराकर छात्र-छात्राओं को राहत दी गयी।

चीफ प्राक्टर डा. वंदना शर्मा ने बताया कि कल बीती रात कर्मचारियों को कम्प्यूटर ट्रेनिंग दी गई। जिससे सुबह हजारो छात्रों की फीस जमा करने में कोई परेशानी न हो। वहीं दिव्यांग छात्रों की फीस जमा करने के लिए यशपाल सिंह गेट पर ही लगे रहे। दिव्यांग छात्रों की फीस जमा करने और फार्म जमा करने के लिए कोई परेशानी न हो ऐसे में यशपाल सिंह ने कालेज कैम्पस में आने जाने के लिए वाहनों की भी व्यवस्था की गई।

error: Content is protected !!