बरेली: एक्शन में डीएमः हटाये मीरगंज और नवाबगंज के एसडीएम, चार्ज एसीएम को

बरेली:

बरेली। डीएम रविन्द्र कुमार ने बुधवार को शासकीय कार्य हित में मीरगंज और नवाबगंज के एसडीएम को हटा दिया। अब मीरगंज की कमान राजीव कुमार शुक्ला और नवाबगंज की कमान नहने राम को सौंपी गई है। एसडीएम देश दीपक सिंह भी हटा दिए गए। पीसीएस देश दीपक सिंह सिर्फ 18 दिन ही मीरगंज के एसडीएम रह पाए। उन्हें 15 सितंबर की देर रात जिम्मेदारी मिली थी।

उस दिन एसडीएम उदित पवार के कार्यालय में एक फरियादी मुर्गा बन गया था। आरोप लगने पर एसडीएम उदित पवार को तत्काल हटाते हुए देश दीपक को एसडीएम बनाया गया था। अब मीरगंज एसडीएम रहे देश दीपक सिंह अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय और नवाबगंज एसडीएम रहे राजेश चंद्रा अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

error: Content is protected !!