बरेलीः DM ने किया निर्माणाधीन कुतुबखाना पुल का निरीक्षण, काम तेज करने को कहा

#बरेली, #DM,कुतुबखाना पुल, #bareilly,dm-inspected-the-under-construction-qutubkhana-bridge

बरेली @BareillyLive. नवागत डीएम रविंद्र कुमार चार्ज लेते ही एक्शन में आ गये हैं। बुधवार को वह शहर की नब्ज टटोलने और विकास कार्यों का जायजा लेने निकले। उन्होंने शहर के लोगों के सुविधा से पहले समस्या बने कुतुबखाना पुल का हाल देखा। मौके पर पहुंचकर टहलते हुए उन्होंने पुल के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद कार्यदायी संस्था और सेतु निगम के अफसरों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

डीएम ने अधिकारियों से बातचीत में साफ कहा कि पुल का निर्माण समय से पूरा कराना उनकी प्राथमिकता में है। व्यापारियों की नहीं आम जनता की सुविधा के लिए पुल का निर्माण जल्दी पूरा होना जरूरी है। त्योहारों का सीजन नजदीक आ चुका है। पुल बनने के बाद ही कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक व्यापार पटरी पर आएगा। शहर के लोगों को भी इसके बाद ही राहत मिलेगी।

डीएम ने कार्यदायी संस्था के परियोजना निदेशक एमके सिंह को पुल के निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का भी विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिये। कहा कि आगे कोई और अनहोनी न हो। इस दौरान एडीएम प्रशासन दिनेश और सिटी मजिस्ट्रेट रेनू सिंह समेत कई और अधिकारी भी उनके साथ थे।

error: Content is protected !!