The Voice of Bareilly since 2010

बरेली में जिला माहेश्वरी सभा का अनोखा ‘पौधों का भंडारा’, पूरन लाल लोधी ने किया पौधारोपण

bareillylive@bareillynews:बरेली। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जिला माहेश्वरी सभा की ओर से रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में ‘पौधों का भंडारा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी रहे। उन्होंने पीपल, पाकड़ और कनेर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूरन लाल लोधी ने खिलाड़ियों, नागरिकों और उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप एक-एक पौधा वितरित किया। उन्होंने लोगों से अपने घर, प्रतिष्ठान, विद्यालय तथा सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित करते हैं।

कार्यक्रम में जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रमेन्द्र माहेश्वरी, मंत्री सुनीत मूना और कोषाध्यक्ष अवनीश माहेश्वरी ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। सभा पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है। सावन के पवित्र माह में पौधारोपण का विशेष महत्व है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा नेता अतुल कपूर, मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, सोमेंद्र गंगवार, वेदांत राजपूत, ए.के. राठी, शिव कुमार माहेश्वरी, ममतेश माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, श्रीमती मनीषा माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!