बरेली समाचार- सामूहिक दुष्कर्म व वीडियो वायरल करने का आरोपित गिरफ्तार

 

बहेड़ी (बरेली)। शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी चार आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

कुछ दिन पहले नगर निवासी पांच दोस्तों ने एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) कर उसके फ़ोटो और वीडियो वायरल कर दिए थे। इस मामले में पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही थी। मुख्य आरोपित फ़ैज़ शेरी निवासी मोहल्ला गोदाम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। चार अन्य आरोपित उज़ैर अज़ीम, सैफ, उमान और गुलमान अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

error: Content is protected !!