बरेली समाचार- श्मशान भूमि मार्ग पर लगाए पीपल, पाकड़, नीम, बरगद के पौधे

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के सदस्यों ने विगत वर्षों की तरह इस बार भी पौधरोपण किया। शनिवार को इस पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान सिटी श्मशान भूमि मार्ग के दोनों ओर पीपल, पाकड़, नीम, बरगद आदि के करीब 30 पौधे लगाए गए। कई लोगों ने अपने पूर्वजों और बुजुर्गों की याद में भी पौधे लगाए। पूर्वजों की नाम की पट्टिकाएं एवं ट्री गार्ड भी लगाए गए।

समस्त कार्य क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर प्रेम प्रकाश गुप्ता के दिशा निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रवाल वीरेंद्र खंडेलवाल, सचिव तुषार अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, गौरव खंडेलवाल, बबीता रेक्रीवाल, रजनी अग्रवाल, राकेश विजय आदि ने पौधों का रोपण किया। संयोजन ऋषि कुमार शर्मा एवं प्रवीण अग्रवाल ने किया।

error: Content is protected !!