May 17, 2024

The Voice of Bareilly

बरेली समाचार- व्यापारी जोड़ो अभियान चलायेगी सपा व्यापार सभा

सपा न्यापार सभा 1

बरेली। जाने-माने एक्सपोर्टर अनुराग त्यागी को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पार्टी कार्यालय पर रविवार को उनका जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर त्यागी ने कहा कि पार्टी संगठन जल्द ही व्यापारी जोड़ो अभियान चलाएगा। सपा के महानगर अध्यक्ष शशमीम खां सुल्तानी ने कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारियों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी।

बहुआयामी प्रतिभा के धनी अनुराग त्यागी 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग ने उनको बरेली महानगर का अध्यक्ष घोषित किया है। सपा कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह में अनुराग त्यागी ने कहा कि व्यापारी प्रताड़ित हैं और बदलाव को तैयार हैं। सपा ने हमेशा व्यापारियों के हित का काम किया है। व्यापारी समाज एकजुट होकर 2022 में सपा की सरकार बनाने जा रहा है।

शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ व्यापारी वर्ग आज खुद को ठगा हुआ और प्रताड़ित महसूस कर रहा है। व्यापारी समाज समाजवादी पार्टी को बड़ी उम्मीद की निगाह से देख रहा है। 2022 में सपा की सरकार और अखिलेश यादव जी का मुख्यमंत्री बनना तय है। डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि मनमाने ढंग से हुई नोटबंदी ने व्यापार को बर्बाद कर दिया, जीएसटी आज तक पटरी पर नहीं आ सकी। भाजपा सरकार में व्यापार चौपट हो गया है। अब बदलवा का वक्त है। समृद्धि और विकास केवल समाजवादी पार्टी की सरकार में ही संभव है।

उद्यमी डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी समाज गुस्से में है। अब गुस्से के प्रकटीकरण का वक्त है। 2022 में व्यापारी समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रहा है। सपा के जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने कहा कि सभागार में व्यापारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी बता रही है कि व्यापारी सपा से जुड़ रहे हैं।

महानगर व्यापार सभा के नवनियुक्त अध्यक्ष अनुराग त्यागी ने अपने साथ आये सभी साथियों का परिचय कराया। इस अवसर पर व्यापार सभा के मंडल अध्यक्ष गौरव जयसवाल, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह भाटिया, महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान, अनुज आनंद, संजय आहूजा मामा, आशीष जौहरी, अमन कुमार, शहंशाह लव गुप्ता, सुरेश चंद्र वर्मा, मोहम्मद नासिर, मोहित शर्मा, मोहम्मद हनीफ, अकरम खान, ओमेंद्र सिंह यादव, धीरेंद्र सिंधु, सौरभ भारती आदि मौजूद रहे। संचालन पार्टी के जिला महासचिव सतेन्द्र यादव ने किया।