The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- तुरंत कार्रवाई पर महिला शिक्षक संघ ने अधिकारियों का जताया आभार

बरेली। महिला शिक्षक के साथ हुई अभद्रता पर तुरंत कार्रवाई होने पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने एसपी क्राइम सुशील कुमार एवं डीएसपी दिलीप सिंह का आभार व्यक्त किया। संगठन की पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और प्रतीक चिह्न भेंट किया।

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बरेली की पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष रुचि सैनी के नेतृत्व में अधिकारियों से मिलीं। रुचि सैनी ने दोनों अधिकारियों को महिला शिक्षक संघ के गठन की आवश्यकता और उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सराहनीय योजना मिशन शक्ति से प्रेरित होकर ही इस संघ का गठन किया गया है। महामंत्री पुष्पा अरुण ने महिला शिक्षिकों से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी।

एसपी क्राइम और डीएसपी ने 1090 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और कहा कि अगर किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता हो तो वह तुरंत 1090 पर सूचित करे। इस पर प्रदेश स्तर से तुरंत कार्रवाई और समस्या का निराकरण किया जाएगा l

शिष्टाचार भेंट करने वालों में जिला उपाध्यक्ष पारुल चंद्रा, संगीता मित्तल, राजेश कुमारी यादव,  कोषाध्यक्ष मोनिका गुप्ता, मीडिया प्रभारी दीपाली सक्सेना, हिमाली गुप्ता, मझगवां ब्लॉक अध्यक्ष अनुराधा मिश्रा और महामंत्री पूजा शुक्ला शामिल थीं।

-अमित तोमर की रिपोर्ट

error: Content is protected !!