The Voice of Bareilly since 2010

किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने सौंपा ज्ञापन

बरेली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह फौजी के नेतृत्व में किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बुधवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारियों और किसानों ने कहा कि किसानों को आज भी कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनका जल्द समाधान किया जाना जरूरी है।
मंडल अध्यक्ष रनवीर सिंह फौजी ने बताया कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही खेती में इस्तेमाल होने वाली खाद, बीज और दवाइयों की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है और किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी और बिजली की सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कई जगहों पर फसलों की सरकारी खरीद समय पर नहीं हो रही है, जिससे किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
किसानों ने यह भी बताया कि आवारा पशुओं के कारण खेतों में खड़ी फसल को भारी नुकसान हो रहा है। वहीं राशन वितरण में भी गड़बड़ी की शिकायत करते हुए कहा कि कई कोटेदार उपभोक्ताओं को पूरा गल्ला नहीं दे रहे हैं।
किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि किसानों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। इस दौरान संगठन के नंद किशोर , गौरा वती, हिमांशु शंखधार, लक्ष्मण प्रसाद , हरि शंकर , साहिल पटेल , सूरजपाल सहित कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!