Good News : बरेली पुलिस ने जरूरतमंद को पहुंचाया राशन, भूखों को खिलाया भोजन

bareilly police provide food and ration to hungers, बरेली पुलिस, बरेली पुलिस ने जरूरतमंद को पहुंचाया राशन, भूखों को खिलाया भोजन, Bareilly News,

बरेली। लॉकडाउन के दौरान बरेली पुलिस का एक अन्य चेहरा सामने आया है। आमतौर पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए लोगों को पीटते-दौड़ाते दिखते पुलिस कर्मी आज लॉकडाउन के बीच लोगों को भोजन और भोजन सामग्र मुहैया कराते दिखायी दिये। आम जनता ने मुक्तकण्ठ से पुलिस के इस सेवाभाव की सराहना की है।

बरेली में रेलवे स्टेशन और सिविल लाइन आदि क्षेत्रों में भीख मांगने वालों के सामने लॉकडाउन के कारण रोटी का संकट पैदा हो गया है। इनकी समस्या समझते हुए बरेली पुलिस ने उन्हें भोजन उपलब्ध कराया।

भमोरा प्रतिनिधि के अनुसार भमोरा क्षेत्र के ग्राम कुड्ढा के मोहम्मद हसन की पत्नी रुखसार ने 112 नंबर पर कॉल कर बताया पुलिस को बताया कि बच्चे भूखे हैं और घर में खाने को कुछ नहीं है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भमोरा ने तत्काल मौके पर पहुंच कर भूखे परिवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी। पूरे गांव में पुलिस की ये दरियादिली चर्चा का विषय बन गयी है।

error: Content is protected !!