बरेली: प्रेमनगर पुलिस ने साइबर पीड़ित के 75,000 रुपये करवाए वापस

बरेली, @BareillyLive,थाना प्रेमनगर, साइबर हेल्प डेस्क, #Bareillypolice,

बरेली@BareillyLive: थाना प्रेमनगर क्षेत्र के साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक साइबर पीड़ित के 75,000 रुपये वापस कराए हैं। गुलाबनगर निवासी मुनीर रज़ा अजहरी पुत्र अनीस ने 8 नवंबर को गलती से UPI ट्रांसफर के माध्यम से 75,000 रुपये सिराजुद्दीन पुत्र लिफाकत अली के खाते में भेज दिए थे।

गलती का एहसास होने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 33111250158087 प्राप्त हुई। साथ ही उन्होंने इस संबंध में थाना प्रेमनगर में एक लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया।
थाना प्रेमनगर पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुशल नेतृत्व में तेजी से कार्रवाई की। टीम की मेहनत के बाद पीड़ित मुनीर रज़ा के 75,000 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
पुलिस टीम में उनि अक्षय त्यागी , उनि शुभम कुमार , कांस्टेबल अमरीश थे।

error: Content is protected !!