The Voice of Bareilly since 2010

आईजीआरएस निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में प्रथम, डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

bareillylive@bareillynews:आईजीआरएस निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में प्रथम, डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

बरेली। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने जुलाई-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी के निर्देशन में प्राप्त हुई।

जुलाई-2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र के चारों जनपद—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही परिक्षेत्र के कुल 85 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इनमें बरेली के 28, बदायूं के 20, शाहजहांपुर के 21 तथा पीलीभीत के 16 थाने शामिल हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिक्षेत्र कार्यालय की आईजीआरएस टीम के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार एवं आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उनकी समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।आईजीआरएस निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र प्रदेश में प्रथम, डीआईजी अजय कुमार साहनी के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता

बरेली। शासन की जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में बरेली परिक्षेत्र ने जुलाई-2026 की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय कुमार साहनी के निर्देशन में प्राप्त हुई।

जुलाई-2026 की रैंकिंग में बरेली परिक्षेत्र के चारों जनपद—बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत—ने संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही परिक्षेत्र के कुल 85 थानों ने भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। इनमें बरेली के 28, बदायूं के 20, शाहजहांपुर के 21 तथा पीलीभीत के 16 थाने शामिल हैं।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर परिक्षेत्र कार्यालय की आईजीआरएस टीम के उपनिरीक्षक शालू, कंप्यूटर ऑपरेटर अमरेंद्र कुमार एवं आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि जिन जनपदों और थानों का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है, उनकी समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे, ताकि जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!