बरेलीः सोमपाल शर्मा बने भाजपा जिलाध्यक्ष, आदेश और अधीर पर BJP ने फिर जताया भरोसा

#बरेली,BareillyLive, भारतीय जनता पार्टी, सोमपाल शर्मा, #भाजपा, #BJP, भाजपा हाईकमान, #आंवला,आदेश प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष,अधीर सक्सेना, महानगर अध्यक्ष,

बरेली@BareillyLive. भारतीय जनता पार्टी के नये जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा रविवार को हो गयी। इसमें भाजपा हाईकमान के आदेश पर बरेली में पिछड़ा वर्ग को साधते हुए मैथिल समाज के सोमपाल शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थक झूम उठे। आंवला से आदेश प्रताप सिंह को एक बार फिर जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह अधीर सक्सेना को दोबारा बरेली का महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी नामों की घोषणा बरेली के स्मार्ट ऑडिटोरियम में प्रदेश मंत्री नरेन्द्र कश्यप की मौजूदगी में हुई।

इस मौके पर वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना, कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल सहित अनेक बड़े नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत मे लड्डू बांटे गये।

बरेली के लिए सोमपाल शर्मा कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह पिछली टीम में पवन शर्मा के समय में महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। तीनों के नामों की घोषणा होते हुए उनके समर्थकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गयी और उनके द्वारा जबर्दस्त ढंग से जिन्दाबाद के नारे लगाये गये।

error: Content is protected !!