The Voice of Bareilly since 2010

केके अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बीबीएल पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल विजेता

केके अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बीबीएल पब्लिक स्कूल बना ओवरऑल विजेता

bareillylive@bareillynews:बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड, बरेली में आयोजित तीन दिवसीय श्री केके अग्रवाल इंटर-स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (श्री केके अग्रवाल कप-2026) का समारोहपूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बीबीएल पब्लिक स्कूल ने 5 स्वर्ण और 4 रजत पदक हासिल कर ओवरऑल रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रजभूषण लाल चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक अरुण सिंघल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सर्वेश अग्रवाल तथा बरेली कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंघल रहे। प्रबंधन समिति के सदस्य माधव अग्रवाल, सौम्या अग्रवाल एवं अजीत अग्रवाल भी समारोह में मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा तथा छात्र परिषद के हेड बॉय और हेड गर्ल ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

इन खिलाड़ियों ने जीते खिताब

प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

  • अंडर-11 एकल बालक: बीबीएल पब्लिक स्कूल के युग भारद्वाज विजेता रहे।
  • अंडर-11 एकल बालिका: बीबीएल पब्लिक स्कूल की लावन्या अरोरा ने खिताब जीता।
  • अंडर-11 युगल बालक: जीआरएम स्कूल, डोहरा रोड के वशीर और हितार्थ जीना विजेता रहे।
  • अंडर-11 युगल बालिका: बीबीएल पब्लिक स्कूल की वान्या और आदिश्री विजेता रहीं।
  • अंडर-13 एकल बालक: माधवराव सिंधिया स्कूल के सूर्यांश शर्मा विजेता रहे।
  • अंडर-13 एकल बालिका: चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की रीत सिंह ने खिताब अपने नाम किया।
  • अंडर-13 युगल बालक: सेक्रेड हार्ट स्कूल, नैनीताल रोड के कुशाग्र और अग्रिम विजेता रहे।
  • अंडर-13 युगल बालिका: एसआर इंटरनेशनल स्कूल की आद्या भारद्वाज और पीहू अग्रवाल विजेता रहीं।
  • अंडर-15 एकल बालक: चाइल्ड केयर बिशप कॉनराड स्कूल के रुद्र प्रताप विजेता रहे।
  • अंडर-15 एकल बालिका: माधवराव सिंधिया स्कूल की अनुष्का चौधरी ने खिताब जीता।
  • अंडर-15 युगल बालक: आर्मी पब्लिक स्कूल के मृत्युंजय और तन्मय विजेता रहे।
  • अंडर-15 युगल बालिका: चाइल्ड केयर बिशप स्कूल की अंशिका सक्सेना और आरोही देवराज विजेता रहीं।
  • अंडर-17 एकल बालक: हार्टमैन कॉलेज के कैरव चौधरी विजेता रहे।
  • अंडर-17 एकल बालिका: चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की श्रेया खंडेलवाल ने खिताब जीता।
  • अंडर-17 युगल बालक: बीबीएल पब्लिक स्कूल के स्पर्श अरोरा और रुद्रांश शर्मा विजेता रहे।
  • अंडर-17 युगल बालिका: विद्या वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की साक्षी और पायल पाल विजेता रहीं।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

समापन समारोह से पहले विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों की एकल एवं युगल स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के टीम प्रबंधकों और प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर और सचिव अनिल मेहरोत्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश शर्मा ने अतिथियों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों, जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों तथा टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संचालित करने वाले निर्णायकों समेत सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!