The Voice of Bareilly since 2010

एसआरएमएस रिद्धिमा में भरतनाट्यम के माध्यम से ‘कृष्णा लीला’ का मनोहारी मंचन

एसआरएमएस रिद्धिमा में भरतनाट्यम के माध्यम से ‘कृष्णा लीला’ का मनोहारी मंचन

Bareillylive:एसआरएमएस रिद्धिमा में रविवार शाम भरतनाट्यम प्रस्तुति ‘कृष्णा लीला’ का आकर्षक मंचन हुआ।

भरतनाट्यम गुरु तनाया भट्टाचार्य और उनके विद्यार्थियों ने नाट्य-नृत्य के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। कार्यक्रम का आरंभ विद्यार्थियों आद्या ग्रोवर, अवंतिका, अम्बिका शर्मा, अनिका टंडन, चिरनया गौतम, नायसा अरोरा, प्राग्वी अग्रवाल, शाम्भवी, वान्या सक्सेना, मैहर, भाव्या बिंदल, संस्कृति चौधरी, सव्या वैश व अनुरति सक्सेना ने ‘गोपाला राधे लोला’ गीत पर नृत्य कर किया। इसके बाद उन्होंने ‘मधुर मूर्ति’, ‘श्री कृष्ण गोविंदा’, ‘स्वागतम कृष्णा’ व ‘वो कृष्णा है’ जैसी रचनाओं के साथ ‘कलिंगा नर्तन तिल्लाना’ पर भी सजीव भाव-अभिव्यक्ति दिखाई।

कार्यक्रम में भरतनाट्यम फ्यूजन में लाइव प्रस्तुति ने भी खूब सराहना बटोरी और विद्यार्थियों ने अपनी कला व नृत्य कौशल से तालियों की गड़गड़ाहट पाई। गुरु तनाया भट्टाचार्य ने भी मंच पर आकर ‘कृष्ण शब्दम’ पर नृत्य कर उपस्थित जनों से संवाद स्थापित किया। संगीत निर्देशन में इंस्ट्रूमेंट गुरु सूर्यकांत चौधरी (वायलिन), अमरनाथ (तबला), डेरिक अमन जेम्स (कीबोर्ड), विशेष सिंह (गिटार) व अनुग्रह सिंह (ड्रम) ने राग-ताल की सुरीली संगत दी। कार्यक्रम का संचालन अरुणा गंगवार ने संभाला।

इस अवसर पर एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति व अन्य ट्रस्ट सदस्यों सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने सांस्कृतिक विरासत को सजीव रखते हुए कलाकारों की प्रतिभा को उजागर किया और श्रोता-समूह से व्यापक प्रशंसा प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!