The Voice of Bareilly since 2010

श्री हरि मंदिर में पावन सावन की शुरुआत श्रद्धा के साथ, संकीर्तन मंडल ने भजनों से भक्ति रस भरा

Bareillylive: श्री हरि मंदिर में पवित्र सावन माह के प्रथम मंगलवार पर भारी भक्तमंडल उमड़ पड़ा। मॉडल टाउन, बरेली स्थित मंदिर में आज 04/08/26 को सुबह के सत्र में मंदिर के मुख्य पंडित श्री तिवारी व सुनील शास्त्री द्वारा विधिवत श्री हनुमान जी का पूजन व श्रृंगार किया गया।

भक्तजन अपनी-अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए हनुमान जी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में विराजित सभी देवी-देवताओं के आकर्षक व मनमोहक परिधान आते ही भक्तों का ध्यान खींच रहे थे।

शाम के सत्र में महिला मंडल द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पठान किया गया, उसके बाद श्री हरि संकीर्तन मंडल ने हनुमान भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं में भावनात्मक रस बहाया। रवि छाबड़ा, संजय आनंद, जतिन दुआ, पंकज, सचिन सेठी व सौरभ सहित कई कलाकारों ने जय हनुमान, मंगल मूर्ति राम दुलारे, है दुःख भजन मारुति नंदन, संकट मोचन नाम तिहारो, राधा नाम तथा “मुझे दाता तूने बहुत कुछ दिया है” जैसे भजनों से भक्तों को श्रद्धा में डूबो दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया और हनुमान जी की सामूहिक आरती की गई। शयन आरती के पश्चात भंडारे में प्रसादी वितरित की गई।

मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा व आरती पिछले कई वर्षों से यहां नियमित रूप से हो रही है, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोग, विशेषकर युवा सक्रिय भाग लेते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पावन सावन माह में बृहस्पतिवार 06 अगस्त को संध्या 6:30 बजे से प्रदोष पूजन और 9:30 बजे आरती आयोजित की जाएगी। आज के आयोजन में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, संजय आनंद, रंजन कुमार, अतुल कपूर, अनुराग शर्मा, अनिल चड्ढा व राकेश कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!