भमोरा : गोली लगने से युवक घायल, एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण

crime

भमोरा (बरेली)। ननिहाल में रह रहा एक युवक हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर थाना पुलिस के साथ एसपीआरए ने मौका मुआयना किया और घायल को ईलाज के लिए भेजा। थाना पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

थाना क्षेत्र के ग्राम लंगुरा निवासी 25 वर्षीय युवक रामबाबू अपनी ननिहाल नौगवां ठाकुरान में रहता है। बृहस्पतिवार देर शाम अपनी ननिहाल में था कि किसी बात को लेकर उसका किसी से झगडा हो गया। इसी बीच किसी ने फायर कर दिया जो रामबाबू दाहिने हाथ में लगा। सूचना पर पहुॅची भमोरा पुलिस के साथ एसपीआरए डा0 संसार सिंह ने मौका मुआयना कर घायल को ईलाज हेतु भेजा।

घायल ने गोली मारने वाले को पहचानने से इनकार कर दिया। वहीं ग्रामीणां का कहना है कि यह देर शाम अपने किसी रिश्तेदार के साथ बैठकर शराब पी रहा था। वहीं गोली इसके हाथ में लग गयी।

error: Content is protected !!