जमानत पर रिहा अधेड़ गायब, विपक्षी पर उठाकर ले जाने का आरोप-Bareilly News

भमोरा , बरेली, बदायूं , bareilly news,

भमोरा (बरेली)। बदायूं के दातागंज के ग्राम ब्राहमपुर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि ग्राम दलपतपुर निवासी मेरे मामा उदय पाल के परिवार में कोई नहीं है। उनका बीती 8 दिसम्बर को गांव निवासी धर्मेन्द्र पुत्र लाखन राम से जगह को लेकर विवाद हो गया था। धर्मेन्द्र जबरन मामा की जगह पर कब्जा करना चाहता था। भमोरा पुलिस ने सूचना पर उदय पाल, धर्मेन्द्र के पुत्र के साथ प्रेमपाल का शांति भंग में चालान कर दिया था।

प्रेमपाल ने बताया कि बाद में आंवला से जमानत मिलने के बाद धर्मेन्द्र जबरदस्ती उदयपाल को उठा ले गया था। काफी तलाश किया लेकिन उदयपाल का कोई सुराग नहीं मिला। उसने आंवला पुलिस और भमोरा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

error: Content is protected !!