भाभी से अवैध सम्बंधों में पत्नी को जलाया, महिला के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

crime

BareillyLive. भमोरा। भाभी के प्यार के चलते देवर ने अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला। महिला के पिता ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ग्राम रहपुरा बिनाबर बदायूॅ निवासी व्यक्ति ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी बरेली थाना भमोरा क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी राजेश के साथ की थी। इससे मेरी पुत्री राधा के दो बच्चे हैं। ग्रामीण के अनुसार उसकी पुत्री ने उसे बताया पति राजेश के भाभी से अवैध सम्बन्ध हैं, जिसके चलते राजेश मेरे साथ अक्सर मारपीट करता है। बीती 11 मार्च को पड़ोसी ने फोन कर बताया की तुम्हारी पुत्री को बुरी तरह मारा-पीटा गया है।

इस सूचना पर जब हम लोग पहुंचे तो पता चला कि मेरी पुत्री को जला दिया गया है जो कि अस्पताल में भर्ती है। 18 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मुझे पता चला जेठ मुनीष, जेठानी रीना व पति राजेश ने मेरी पुत्री को आग लगाकर मारने का प्रयास किया है। थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की बात कही है।

error: Content is protected !!