धर्मेन्द्र कश्यप की पुत्री ने भमोरा क्षेत्र के विद्यालयों का किया निरीक्षण

भमोरा,बरेली, bareilly news, bareillylive,

भमोरा (बरेली)। क्षेत्रीय सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की पुत्री ने क्षेत्र के लोगों की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालयोंं का औचिक निरीक्षण कर समस्याओं को देखा और संबिधत अधिकारियों को फोन कर अवगत कराया।

सांसद धर्मेन्द्र कश्यप की पुत्री कीर्ति कश्यप ने बिहारीपुर, घिलौरा, बनारा, तजपुरा, धनौरा, तौलकपुर, हर्रामपुर आदि विधालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्हें तौलकपुर, बनारा में शौचालयों की समस्या मिली।

वहीं कई विद्यालयों में मिड डे मिल शासनादेश के अनुसार नहीं था। जिसे स्वयं जांच परख कर संबिधत अधिकारियों को अवगत करया। इस मौके पर प्रमोद राजपूत व विपिन कश्यप आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!