The Voice of Bareilly since 2010

सूरजमल यूनिवर्सिटी के नर्सिंग छात्रों के समर्थन में उतरी भारतीय किसान यूनियन (भानू)

Bareillylive: किच्छा — सूरजमल अग्रवाल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के B.Sc Nursing और GNM के छात्रों द्वारा इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) की मान्यता को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के कार्यकर्ता पूरी ताकत से छात्रों के साथ खड़े दिखे।

बीकेयू (भानू) के जिला अध्यक्ष (छात्र संघ) आयुष गंगवार और उनकी टीम ने धरने स्थल पर पहुंचकर छात्रों का खुलकर समर्थन किया और प्रशासन के समक्ष उनकी मांगों को मजबूती से उठाया।

आयुष गंगवार ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ SDM किच्छा, गौरव पांडे से मुलाकात कर विश्वविद्यालय प्रशासन की कथित लापरवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। खराब मौसम और बारिश के बीच प्रदर्शनरत छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए गंगवार ने तत्काल शेल्टर व वाशरुम की व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर SDM ने विश्वविद्यालय को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए।

SDM ने यह भी बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर ADM की अध्यक्षता में एक निरीक्षण समिति ने विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे शासन को सिफारिशों के साथ भेजा जा रहा है।


भानू के नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि छात्रों को शीघ्र INC मान्यता नहीं मिली तो वे इस मुद्दे को और व्यापक स्तर पर उठाएंगे और छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई जारी रखेंगे। छात्र और संघीय प्रतिनिधि अभी भी प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि जिले में इस मामले पर आगे की कार्रवाई व रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!