पिकप ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत-दूसरा घायल

bike rider died, road accident in bareilly, भमोरा, बरेली, bareilly news,

भमोरा (बरेली)। देवचरा दातागंज रोड पर पिकप और बाईक की भिड़न्त में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। दूसरा बाइक सवार गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज पिकप कब्जे में ली। इस बीच चालक फरार होने में सफल हो गया।

दातागंज के ग्राम कल्यानपुर निवासी धर्मेन्द्र गुरूवार देर रात बल्लिया की ओर से बाइक से आ रहे थे। बाइक पर एक अन्य व्यक्ति पीछे बैठा था। उनकी बाइक को देवचरा की ओर से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाईक चालक की एक बाजू उखड़ गई। उसकी वहीं मौत हो गयी। पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पिकप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुॅची भमोरा पुलिस ने पिकप को कब्जे में लिया। घायल को अस्पताल भेजा।

error: Content is protected !!