The Voice of Bareilly since 2010

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की बिंदु इशिका सिंघानिया नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड से अलंकृत

Bareillylive: (लखनऊ, 28 जून 2026) राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया को आज लखनऊ के बाबासाहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड समारोह में एनआईएफए उत्तर प्रदेश की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उन्हें नेशनल इम्पैक्ट एक्टिविस्ट (NIFAA) अवार्ड, मेडल व सम्मानित पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान तथा विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री, लघु उद्योग निगम उत्तर प्रदेश नटवर गोयल उपस्थित थे।

समारोह में संगठन की सामाजिक पहलों का व्यापक उल्लेख किया गया। बिंदु इशिका सिंघानिया के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविरों में उनके सक्रिय योगदान और स्वयं रक्तदान करने की बात करते हुए विशिष्ट अतिथियों ने उनके समर्पण को सराहा। इसके अलावा किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “हमारी किशोरी, हमारा आधार” कार्यक्रम, संस्कारशाला, पौधारोपण अभियानों, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ, बाल श्रम व बाल विवाह के प्रति जागरूकता अभियानों जैसे अनेक सामाजिक कार्यों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान ग्रहण करते हुए बिंदु इशिका सिंघानिया ने यह पुरस्कार अपनी टीम का बताया और कहा कि यह सम्मान उनके साथ सक्रिय रूप से काम करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का है। समारोह में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के जिला व प्रदेश पदाधिकारियों सहित दूरदराज के जिलों से आए कई आयोजक और नफा परिवार के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन नफा के वरिष्ठ स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!