बरेलीः आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोगों से जांच करवाने की अपील

बरेली। आंवला से सांसद धर्मेन्द्र कश्यप भी कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने आज मंगलवार को कोविड के शुरुआती लक्षण दिखने पर कोरोना की जांच करवायी, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक आईडी पर दी। सांसद ने कहा मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि आप भी अपनी जांच करवा लें। साथ ही उन्होंने लोगों से कोविड19 के सम्बंध में सरकार द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन्स का पालन करने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!