May 16, 2024

The Voice of Bareilly

ब्रह्माकुमारी ने आंवला में निकाली शोभायात्रा, मनायी शिव जयंती

ब्रह्माकुमारी ने आंवला में निकाली शोभायात्रा, मनायी शिव जयंती

आंवला (बरेली)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आंवला केंद्र पर 86वीं शिव जयंती के उपलक्ष में भव्य आयोजन किया गया। शहर में शोभायात्रा निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने की तो शोभायात्रा को समाजसेवी निहाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर पुनः सेवा केंद्र पर आकर समाप्त हुई।

शोभायात्रा के बाद दोपहर में केंद्र पर भब्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मनमोहक एवं शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह के विशिष्ट अतिथि व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता रहे। शिव जयंती के आध्यात्मिक रहस्य का संक्षिप्त परिचय बरेली ससे आयीं ब्रह्माकुमारी नीता दीदी ने दिया। शशि बहन, नेहा बहन और टी.के.भाई ने शिव बाबा एवं उनकी शिक्षा से संबंधित गीत प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का संचालन पारुल दीदी ने किया तथा आभार आंवला केंद्र प्रभारी बहन दीपा ने व्यक्त किया। अंत में अतिथियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये।

आयोजन में अमित शर्मा, सुरेंद्र सिंह ,श्याम वर्मा, पी.डी.जोशी. ओमप्रकाश ,रामबहादुर भाई .लक्ष्मी बहन मंजू.जलधारा बहन आदि का सराहनीय सहयोग रहा।